नए महीने का संदेश
प्रियजनों, यह इस नए महीने के लिए पवित्र आत्मा का प्रतिज्ञा-भरा संदेश है। इसे विश्वास के साथ ग्रहण कीजिए। हमें थामे रखने वाले कीलों के घावों वाले प्रभु के हाथ हमारे साथ हैं। वे हाथ हमें स्थिर रखने में पूर्णतः विश्वासयोग्य हैं। अपमान और उपहास के बीच, विरोधियों और शत्रुओं के सामने, बीमारी और जीवन की हर प्रतिकूल परिस्थिति से हमें हाथ पकड़कर बाहर निकालने और विजय के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रभु के हाथ सदैव विश्वासयोग्य हैं।
पिछले महीने जब मेरे शरीर में Blood Cancer (ल्यूकेमिया) जैसी गंभीर बीमारी का पता चला, तब भी प्रभु यीशु के प्रेममय हाथों ने मुझे गिरने नहीं दिया। उन्होंने मुझे संभाला, सांत्वना दी, सामर्थ दी और आज भी मुझे चंगाई तथा अनुग्रह के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। प्रभु के वे हाथ सचमुच विश्वासयोग्य हैं। आमीन। ➤